शनिवार, 7 नवम्बर 2026

बैड बाजे के साथ निकाली Shri Shyam’s Rath Yatra, जयकारों से गूंजा धारूहेड़ा

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में शनिवार को श्री श्याम जागरण से पूर्व भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। श्याम भक्तों ने बैंड बाजे के साथ श्री श्याम की भव्य रथ…


बैड बाजे के साथ निकाली श्री श्याम की रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा धारूहेड़ा
बैड बाजे के साथ निकाली श्री श्याम की रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा धारूहेड़ा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में शनिवार को श्री श्याम जागरण से पूर्व भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। श्याम भक्तों ने बैंड बाजे के साथ श्री श्याम की भव्य रथ यात्रा और झांकी निकाली गई। रथ यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर से हुई और यह बास रोड से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर भक्तों ने फूल वर्षा कर और जयकारों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह श्याममय हो गया।Shri Shyam’s Rath Yatra

Advertisement

रथ यात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान श्री श्याम की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजे की मधुर धुनों पर भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारे लगाए और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का संचार हुआ। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों के सामने खड़े होकर रथ यात्रा का अभिनंदन किया, वहीं कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया।Shri Shyam’s Rath Yatra

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

आयोजकों ने बताया कि श्री श्याम जागरण से पूर्व रथ यात्रा निकालने का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना को जागृत करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में विजय सैन, राजेश शर्मा, लीलाराम जांगिड, देवेंद्र, श्यामलाल, सतपाल, लाला राजपूत, राजेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।Shri Shyam’s Rath Yatra

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp