धारूहेड़ा: कापड़ीवास-पटौदी सड़क पर छोड़ा मलबा, रोज हो रहे हादसे

On: July 12, 2026 7:47 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: कापड़ीवास-पटौदी सड़क पर छोड़ा मलबा, रोजाना लग रहा जाम

धारूहेड़ा: कापड़ीवास से पटौदी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग द्वारा सड़क को सुधारने के नाम पर तोड़ तो दिया गया, लेकिन 20 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क से मलबा नहीं उठाया गया है। मुख्य मार्ग (Main Road) होने के कारण यहां रोजाना सुबह-शाम भारी जाम लग रहा है।

 

कापडीवास के रहने वाले अर्जुन, राजेंद्र, धमेंद्र, अनिल ने बताया कि कापड़ीवास-पटौदी रोड इलाके का एक बेहद व्यस्त मार्ग है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां, दुपहिया वाहन और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है, जिससे सुबह और शाम के समय जाम लगा रहता है।

जाम के चलते वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं और कई बार दुपहिया वाहन चालक इस मलबे के कारण फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य मार्ग से तुरंत मलबा उठवाया जाए और सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now