Breaking News: कौन है वो ! जिसको शराबियों ने रेवाड़ी में उतार दिया मौत के घाट ?

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:22 PM
रेवाड़ी पुलिस 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Breaking News: अक्सर सुनते आए है शराब पीने वालों में बडी दोस्ती होती है यहीं शराब की पार्टी कई बार मौत का कारण भी बन जाती है। रेवाड़ी पुलिस रेलवे चौक के पास हत्या किए शव के मामले में हत्यारो को काबू करके बडी सफलता मिली है लेकिन हत्या किसकी हुई, क्यों हुई इन सबका कोई जबाव नहीं है। क्योंकि जिन दो लोगो ने जिसको मारा है वे भी उसे नहीं जानते। अब सवाल यह है कि जिसकी हत्या की गई उनका इन लोगो से क्या तालुक है तो उसे मौत के घात उतार दिया।

रेवाड़ी पुलिस ने एक ब्लांइड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा दिया है। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ चौटाला निवासी गांव मांडण, जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान और सुखबीर निवासी गांव कापड़ीवास के रूप में हुई है।Breaking News

रेलवे चौक पर मिला था हत्या किया हुआ शव

डीएसपी संजीव बल्हारा ने मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि गत 24 जून को रेवाड़ी रेलवे चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को एक अहम सूचना दी कि 24 जून को सुबह करीब 07:50 बजे, उसने सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ से एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र करीब 40 वर्ष) को जख्मी हालत में पैदल आते हुए देखा। वह व्यक्ति जैसे ही सैनी टी-स्टॉल के सामने पहुंचा, अचानक जमीन पर गिर गया।

जब उसने पास जाकर देखा तो उस व्यक्ति के कपड़ों पर भारी मात्रा में खून लगा हुआ था और उसके पेट व छाती पर किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान थे। गंभीर स्थिति होने के कारण कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था।

बता दे वही चौक पर तैनात होमगार्ड प्रीतम ने बिना समय गंवाए तुरंत डायल-112 पर कॉल किया और आमजन की सहायता से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर रेवाड़ी भेजा। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।Breaking News

शराब पीकर  की हत्या

जब पुलिस ने उसके मरने बाद वहां से सीसीटीवी कैमरे खंगाले से काफी फुटेज उसकी मिल गई। इस बारे में और पूछताछ की, तो सामने आया कि आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर ने शराब पीने के दौरान हुए किसी विवाद के चलते उस अज्ञात व्यक्ति पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या का मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों—मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर— को दबोच लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए उसे शवगृह (Mortuary) में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal History):

डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं, जिन पर पहले से ही हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में संगीन मामले दर्ज हैं:

आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला के खिलाफ पहले भी थाना जीआरपी रेवाड़ी, जीआरपी हिसार, सिटी भिवानी, राजस्थान के जिला अजमेर व बहरोड़ में आर्म एक्ट, एक्साइज एक्ट,चोरी व मारपीट के 11 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी सुखबीर के खिलाफ भी थाना धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, सदर नारनौल व गुरुग्राम के थाना मानेसर में हत्या के प्रयास, आर्म एक्ट, लुट,चोरी व मारपीट के 4 मामले दर्ज है।

 

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now