खलियावास में मियावाकी पद्धति से 72 प्रजातियों के लगाए पौधे

On: September 27, 2026 5:37 PM
Follow Us:
खलियावास में मियावाकी पद्धति से 72 प्रजातियों के लगाए पौधे

धारूहेड़ा: दी यशोधारा कापरेटिव मल्टिपर्पज सोसायटी की ओर से वन विभाग रेवाड़ी के सहयोग से खलियावास-मसानी बैराज क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 72 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

   खलियावास में मियावाकी पद्धति से 72 प्रजातियों के लगाए पौधे
खलियावास में मियावाकी पद्धति से 72 प्रजातियों के लगाए पौधे

इस अवसर पर दी यशोधारा कापरेटिव मल्टिपर्पज सोसायटी लिमिटेड के चेयरमैन एवं राष्ट्रपति किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला मियावाकी पद्धति के माध्यम से कम क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर घना हरित क्षेत्र विकसित करने का प्रयास किया गया। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य स्थानीय जैव-विविधता को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। इस दौरान प्राकृतिक कृषि के साथ मिट्टी, जल, जैव-विविधता और हरित पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया गया।

दी यशोधारा कापरेटिव मल्टिपर्पज सोसायटी की ओर से वन विभाग रेवाड़ी के सहयोग से खलियावास-मसानी बैराज क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण अभियान चलाया गया
दी यशोधारा कापरेटिव मल्टिपर्पज सोसायटी की ओर से वन विभाग रेवाड़ी के सहयोग से खलियावास-मसानी बैराज क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण अभियान चलाया गया

पर्यावरण संरक्षण केवल खेतों तक सीमित नहीं है। मिट्टी, जल, जैव-विविधता और हरित पर्यावरण का संरक्षण कर टिकाऊ और स्वस्थ भविष्य की दिशा में काम करना भी जरूरी है।इस मौके पर वन विभाग की ओर से रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर संदीप कुमार यादव, दरोगा संदीप कुमार यादव, खलियावास के ब्लॉक अध्यक्ष नरवीर खोला व सजू ने अभियान में सहयोग किया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now