रेवाड़ी: जिले में नशे की तस्करी नही थम रही है। नशा तस्करी का नेटवर्क इतना फैल चुका है पुलिस के तस्करों का पकडना (Rewari GRP) आफत बनी हुई है। एक बार फिर रेवाडी जीआरपी को बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान पाली, महेंद्रगढ़ निवासी अंकित कुमार उर्फ काला को 6 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना खिलाडी है तो पांच दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था।
23 सिंतबर को ही जेल से आया था बाहर
बता दे कि आरोपी अंकित कुमार उर्फ काला पहले भी नशा तस्करी के दो मामलों में पकड़ा जा चुका है। वह करीब डेढ़ साल जेल में था जबकि पांच दिन पहले ही जेल बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा नशा तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
लिया जाएगा रिमांड पर: जीआरपी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि छह किलो डोडा पोस्त उसे कहां से मिला था और रेवाड़ी में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।आरोपी पहले भी नशा तस्करी के दो मामलों में पकड़ा जा चुका है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के गांव पाली निवासी अंकित उर्फ काला के रूप में हुई है।
6 किलो डोडापोस्त बरामद: अधीक्षक जीआरपी आईपीएस प्रवीणा पी के दिशा-निर्देश और डीएसपी जीआरपी राजेश चेची के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टास्क टीम प्लेटफार्म नंबर-4 पर चेकिंग कर रही थी। दिल्ली साइड की ओर एएसआई सुरेंद्र मीणा की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ।












