रविवार, 22 नवम्बर 2026

रेवाड़ी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आज, 15 परिवादों पर होगी सुनवाई

Written by: Harsh Rajput

Published:

  रेवाड़ी: जिले में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक सोमवार को बाल भवन में होगी। दोपहर 1:30 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं…


RANBIR GANGWA
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा
Google News Follow us on Google

 

रेवाड़ी: जिले में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक सोमवार को बाल भवन में होगी। दोपहर 1:30 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। बैठक में 15 परिवादों पर सुनवाई होगी। इनमें 8 शिकायतें HSVP, राजस्व विभाग संबंधी शिकायतें है।

अवैध कब्जों को लेकर HSVP  गंभीर नहीं: बता दे कि सेक्टर-19 रेवाड़ी के प्लॉट नंबर 292 के आवंटी मनजीत कुमार करीब पांच साल से प्लॉट का भौतिक कब्जा लेने के लिए HSVP कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शिकायत के अनुसार प्लॉट पर अतिक्रमण और कोर्ट केस होने के कारण विभाग उन्हें कब्जा नहीं दे पा रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क का मामला: बावल निवासी बुजुर्ग मजदूर गुगनराम ने नगर पालिका पर दो प्रॉपर्टी आईडी में अत्यधिक प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क लगाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विकास शुल्क की रसीद पहले ही जमा कराई जा चुकी है, इसके बावजूद दोबारा शुल्क दर्ज कर दिया गया। उनका आरोप है कि क्लर्क ने उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए थे।

ओल्ड सैनी फ्लावर के संचालक सैनी ने नगर परिषद रेवाड़ी पर करीब 21 लाख रुपए का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार कोरोना काल के अलावा 15 अगस्त, 26 जनवरी, शहीदी दिवस और नगर परिषद अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बैरिकेडिंग व टेंट-डेकोरेशन का काम कराया गया था।काम पूरा होने के करीब सात साल बाद भी बिलों का भुगतान नहीं हुआ। समाधान शिविरों में शिकायत देने के बावजूद मामला लंबित है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

9 पुराने मामलोंं पर हीगी सुनवाई: बैठक में रखे गए 15 परिवादों में 9 पुराने हैं। इन मामलों में पहले भी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। अब संबंधित विभागों को पिछली कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ मंत्री के सामने स्थिति स्पष्ट करनी होगी। 6 नए परिवादों में पहली बार संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

इन शिकायतों में वर्षों से लंबित प्लॉट का कब्जा, जमीन का इंतकाल दर्ज नहीं होना, गलत प्रॉपर्टी टैक्स लगाने और काम कराने के बाद भुगतान नहीं करने जैसे मामले शामिल हैं। एजेंडे में शामिल 15 परिवादों में 9 पिछली बैठकों के लंबित मामले हैं। इन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी। वहीं 6 नए परिवाद पहली बार मंत्री के सामने रखे जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp