गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

हरी नगर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा: हरी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 14 के पार्षद अनिल कुमार,…


हरी नगर आंगनबाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित
हरी नगर आंगनबाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: हरी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 14 के पार्षद अनिल कुमार, वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज सैनी तथा वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रतिनिधि महिपाल सैनी, धर्मपाल जी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

हरी नगर आंगनबाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित
हरी नगर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में माताओं, बच्चों और परिवारों के साथ संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के बारे में अभिभावकों को बताया गया। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र की ओर से दी जाने वाली सेवाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक विकास के प्रति परिवारों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर राम भतेरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी और रजनी शर्मा मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp