Breaking News: ट्रेडिंंग के नाम पर 20 लाख की ठगी, यूं चढा हत्थे

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:22 PM
Breaking News: ट्रेडिंंग के नाम पर 20 लाख की ठगी, यूं चढा हत्थे

Breaking News: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव झाड़ौदा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के मामले बडी सफलता मिली है। टीम ने मोटे मुनाफे का लालच देकर 20 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला सबरकंठा के गांव खेड़ब्रह्मा निवासी शर्मा निलेश कुमार विनोद भाई के रूप में हुई है।Breaking News

ज्यादा मार्जिन दिलाने का दिया झांसा

बता दें कि 18 अप्रैल को गांव झाड़ौदा निवासी इंद्रजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए विनोद कुमार नाम के व्यक्ति से संपर्क किया था। उसे ट्रेडिंग करने के लिए लगभग 15 दिनों की ट्रेनिंग कराई गई। उसे बताया गया कि एंगल-वन अकाउंट से ट्रेडिंग करने पर मार्जिन कम मिलता है। उसके दोस्त कुलदीप ने ब्रोकर के पास अकाउंट खुलवाया हुआ है, जिसमें लिमिट मार्जिन अधिक मिलता है।Breaking News

ब्रोकर से करवाई बात, दिलाया भरोसा

शातिर ठगों ने विनोद कुमार के नंबर देने के बाद उसने कुलदीप नाम के व्यक्ति से बातचीत की, तो उसने आयुष खन्ना नाम के ब्रोकर का नंबर दिया। आयुष खन्ना से संपर्क होने के बाद उससे पैन कार्ड व दूसरे दस्तावेज मांगे। उसका ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया गया। शुरू में उसने 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके खाते में 10791 रुपये प्रॉफिट दिखाया गया।Breaking News

इसके बाद उसने बार-बार ट्रांजेक्शन करते हुए 20 लाख 55 हजार रुपये ट्रेडिंग अकाउंट में जमा करा दिए। अच्छा प्रॉफिट खाते में प्रदर्शित होता रहा। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो उसके पैसे नहीं निकले। इसके बाद उसके फोन उठाने बंद कर दिए गए। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।Breaking News

 

मामला दर्ज कर जांच शुरू: पुलिस ने पीडित की शिकायत पर साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला सबरकंठा के गांव खेड़ब्रह्मा निवासी शर्मा निलेश कुमार विनोद भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को लिया सात दिन रिमांड पर

साइबर ठग गिरोह के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 6.52 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने उससे 5.21 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Breaking News

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now