रेवाड़ी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, काठूवास टोल पर हुआ स्वागत

On: September 27, 2026 7:51 PM
Follow Us:
सेवा संकल्प यात्रा के रेवाड़ी जिले में प्रवेश करने पर रविवार शाम को हरियाणा राजस्थान के बोर्डर काठूवास टॉल पर स्वागत किया गया।

रेवाड़ी: वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के रेवाड़ी जिले में प्रवेश करने पर रविवार शाम को हरियाणा राजस्थान के बोर्डर काठूवास टॉल पर स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सेवा संकल्प यात्रा के रेवाड़ी जिले में प्रवेश करने पर रविवार शाम को हरियाणा राजस्थान के बोर्डर काठूवास टॉल पर स्वागत किया गया।
सेवा संकल्प यात्रा के रेवाड़ी जिले में प्रवेश करने पर रविवार शाम को हरियाणा राजस्थान के बोर्डर काठूवास टॉल पर स्वागत किया गया।

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही यह यात्रा सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने रेवाड़ी की धरती पर यात्रा में शामिल सभी सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के रेवाड़ी जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। काठूवास टोल पर यात्रा के स्वागत के दौकाठूवास टोल से प्रवेश के पश्चात यह यात्रा रेवाड़ी शहर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता और आमजन जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी बाइकर्स और यात्रियों का विशाल पुष्पमालाओं व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।

सेवा संकल्प यात्रा के रेवाड़ी जिले में प्रवेश करने पर रविवार शाम को हरियाणा राजस्थान के बोर्डर काठूवास टॉल पर स्वागत किया गया।
सेवा संकल्प यात्रा के रेवाड़ी जिले में प्रवेश करने पर रविवार शाम को हरियाणा राजस्थान के बोर्डर काठूवास टॉल पर स्वागत किया गया।

रात को रेवाड़ी में होगा ठहराव: डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्व की पुनः स्मृति है। रेवाड़ी नगर में भव्य स्वागत के उपरांत यह यात्रा 28 सितम्बर को पटौदी की ओर प्रस्थान करेगी, जहां से गुरुग्राम जिले में इसका विधिवत प्रवेश कराया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now