रेवाड़ी (Best24News): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ (रूट नंबर-7) का सोमवार को बावल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खेड़ा बैरियर से बावल क्षेत्र में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुजरात के छोटे उदयपुर से सांसद जशुभाई भीलूभाई राठवा तथा यात्रा इंचार्ज विश्वजीत भी इस यात्रा के साथ बावल पहुंचे।
सेवा और जनकल्याण का संदेश दे रही बाइक यात्रा: डॉ. कृष्ण कुमार

मुख्य अतिथि एवं विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सेवा बाइक यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।
https://x.com/i/jf/onboarding/web?mode=login&redirect_after_login=%2FDiproRewari%2Fstatus%2F2104552730333511715%3Fref_src%3Dtwsrc%255Etfw%257Ctwcamp%255Etweetembed%257Ctwterm%255E2104552730333511715%257Ctwgr%255E4dc98b5daa0661934cc9506bd6e09632cf62e009%257Ctwcon%255Es1_%26ref_url%3Dhttps%253A%252F%252Frewarinewshindi.com%252Frewari%252Fvadnagar-to-varanasi-seva-bike-yatra-bawal-welcome%252F29.html
महापुरुषों को किया नमन, चलाया सफाई अभियान और किया पौधारोपण
यात्रा के दौरान बावल शहर में विभिन्न स्थानों पर रुककर महापुरुषों को याद किया गया दीनबंधु सर छोटूराम चौक, शहीद राम भगत चौक तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में पौधारोपण किया गया और स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को अपने आसपास सफाई रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंह राम महलावत, मंडल अध्यक्ष रमेश झबुआ, उपाध्यक्ष धीरज यादव और परवीन शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
स्रोत: District Public Relations Office, Rewari












