रेवाड़ी (Best24News): अमर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर में एनएसयूआई (NSUI) द्वारा छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में एक विशाल प्रेरणा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर और मीरपुर चौक पर ‘भगत सिंह अमर रहें’ के गगनभेदी नारे गूंजे। यात्रा के उपरांत मीरपुर स्थित चौक पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा/चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
यूनिवर्सिटी चौक का नाम बदलने को लेकर सौंपा ज्ञापन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में NSUI के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर स्थित मुख्य चौक का आधिकारिक नामकरण ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह चौक’ किया जाए।रवि मसीत ने कहा कि परिसर में चौक का नामकरण होने से विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को भगत सिंह के त्याग, साहस, क्रांति और देशभक्ति के विचारों से रोजाना प्रेरणा मिलेगी।

‘पुस्तकों तक सीमित न रहें विचार, जीवन में उतारें युवा’: जितेंद्र यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NSUI प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देश के हर युवा के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचारों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों के जीवन और सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।छात्र नेता रवि मसीत ने भी कहा कि NSUI विद्यार्थियों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें हनी यादव, गौरव शर्मा, जयंत, विशाल, भूपेंद्र, ईशांत, हर्ष, आशीष, अक्की, भूपेंद्र, शुभम, यश, राहुल, राकेश, निखिल, भविष्य, रीधी शर्मा, जया झा और सागर आदि मौजूद रहे।












