रेवाड़ी में ब्राह्मण सभा की आम सभा बैठक, इस समस्याओं को लेकर हुआ मंथन

On: September 27, 2026 7:34 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की आम सभा की बैठक रविवार को भगवान श्रीपरशुराम ब्रॉस मार्केट के सामने स्थित सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई।

रेवाड़ी: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की आम सभा की बैठक रविवार को भगवान श्रीपरशुराम ब्रॉस मार्केट के सामने स्थित सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने की। इसमें सभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, कोलेजियम सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

रेवाड़ी: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की आम सभा की बैठक रविवार को भगवान श्रीपरशुराम ब्रॉस मार्केट के सामने स्थित सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई।
रेवाड़ी: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की आम सभा की बैठक रविवार को भगवान श्रीपरशुराम ब्रॉस मार्केट के सामने स्थित सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई।

सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि सभा का उद्देश्य समाजहित में लगातार कार्य करना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि सभा की ओर से नेत्र जांच और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा विवाह योग्य बच्चों के लिए प्रत्येक रविवार को शुभ संबंध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के परिवारों से अपने बच्चों का पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।

बैठक में उपप्रधान दीपक मुद्गिल एडवोकेट ने सभा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा ने आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट का विवरण दिया। सभा के संस्थापक प्रधान विष्णुदत्त शर्मा एडवोकेट, मूलचंद शर्मा, कोलेजियम सदस्य प्रोफेसर सुधीर त्यागी, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश शर्मा, अनूप शर्मा, दिलीप शास्त्री, हेमंत भारद्वाज और मनीष वशिष्ठ ने समाज को संगठित होकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद राकेश वत्स ने किया।

रेवाड़ी: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की आम सभा की बैठक रविवार को भगवान श्रीपरशुराम ब्रॉस मार्केट के सामने स्थित सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई।
रेवाड़ी: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की आम सभा की बैठक रविवार को भगवान श्रीपरशुराम ब्रॉस मार्केट के सामने स्थित सभा के मुख्यालय ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई।

उपायुक्त् को सोंपेगें ज्ञापन: सभा प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि आम सभा में UGC से जुड़े मुद्दे और SC/ST Reforms को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ब्रह्मगढ़ परिसर में नए हॉल के निर्माण, सोलर पैनल लगाने और सौंदर्यीकरण की योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा संगठन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये रहे मौजूद: बैठक में जयकुमार कौशिक, संदीप भारद्वाज, जितेंद्र तिवारी, भूपेंद्र भारद्वाज, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, श्याम बाबू, प्रकाश चंद्र भारद्वाज, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र गौड़, दीपक शर्मा, श्याम सुंदर सरपंच, अनिल भारद्वाज, विपिन शर्मा एडवोकेट, सरोज भारद्वाज, सुमन शर्मा, दलीप कौशिक, एडवोकेट आरपी मुद्गिल, एडवोकेट यशपाल शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, रवि भारद्वाज, बलवंत कौशिक, नरेश शर्मा सहित अनेक कोलेजियम सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now