Rewari News: रेवाड़ी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग काफी परेशान है। मंदिर के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा हो गया है जिसके वजह से श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दर्शन के लिए आने वाली भक्तों को गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
मंगलवार और शनिवार को यहां काफी भीड़ होती है ऐसे में काफी ज्यादा परेशानी बढ़ने लगती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां ऐसी स्थिति बनी हुई है लेकिन यहां के लोग इसका स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं।
दूर-दराज से आते हैं श्रद्धालु
प्राचीन हनुमान मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में बेहद आस्था देखने को मिलती है। सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थानी हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन यहां पर गंदा पानी जमा होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी बरकरार समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार यहां लाखों रुपए खर्च करके सीवर बनाया जा चुका है इसके बाद भी समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार यहां पानी जमा हो जाता है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार हो चुकी शिकायत
निवासियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज करा चुके हैं। यह विषय विभिन्न बैठकों में भी उठाया गया, लेकिन धरातल पर कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिला।
राहगीरों और दुकानदारों पर भी असर
सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैलने से राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बदबू और जलभराव के कारण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।












