धारूहेड़ा: प्राचीन बाबा लालू देवता मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण

On: August 22, 2026 4:59 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: प्राचीन बाबा लालू देवता मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के समीपवर्ती गांव रालियावास स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन बाबा लालू देवता मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों व प्रमुख लोगों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण (Plantation Drive) किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, परिसर की साफ-सफाई तथा आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने और वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा।हमें अपनी युवा शक्ति के साथ मिलकर कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। सरकार की मुहिम ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सभी को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि लोगों में पौधारोपण के प्रति उत्साह बढ़े।

धारूहेड़ा: प्राचीन बाबा लालू देवता मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण
धारूहेड़ा: प्राचीन बाबा लालू देवता मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण

गांव की सार्वजनिक, पंचायती या अन्य उपलब्ध जमीनों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं ताकि हमारी युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश मिल सके।” इस मौके टीम ने मंदिर, स्कूल व सार्वजनिक स्थलो पर 11 जगह पौधारोपण किया। ग्रामीणों ने पीपल, बरगद, नीम व छायादार पौधे रोपे गए और उनके रखरखाव का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नंबरदार विशन सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य मदनलाल , हरपाल, मुंशी राम , कमल यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर