धारूहेड़ा: जन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते धारूहेड़ा में जगह जगह सीवरेज ओवरफ्लों लोगो के लिए परेशानी बना हुआ है। एक बार कि वार्ड 16 भटसाना रोड पर था वार्ड 17 की सैयद कालोनी में चार जगह सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रहे है सड़क पर गंदा पानी फैल गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार बह रहे सीवर के पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है।
भटसाणा रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो
वार्ड 16 की पार्षद मनीषा सैनी ने बताया की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। सीवर का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं पैदल आने जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल्द सीवर लाइन की सफाई कराकर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
सैयद कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो
धारूहेड़ा के वार्ड 17 की सैयद कालोनी में पिछले एक सप्ताह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। लोगों को अपने घरो में जाने के लिए गंदे पानी के अंदर से जाना पडता है। लोगो का कहना बरसात में तो जहां ज्यादातर सीवरेज ओवरफलो होते है वही बिना बारिश भी सीवरेजे ओवरफ्लो होने से लोग परेशान है।

नहीं हुई सीवरेज लाईन की सफाई
लोगो का कहना धारूहेड़ा में सीवरेज लाईन बिछाए हुए एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन कि ओर से सीवरेज लाईन की सफाई नहीं हुई है। लोगो का कहना है सीवरेज लाईन का कए बार पूरी तरह से मशील से सफाई होनी चाहिए ताकि ब्लोकेज साफ हो सके।















