Haryana Weather News: आज से गर्मी दिखाएगी तेवर, इन सात जिलों में भयंकर हीट वेव का अलर्ट

On: June 8, 2026 8:27 AM
Follow Us:
आज से गर्मी दिखाएगी तेवर, इन सात जिलों में भयंकर हीट वेव का अलर्ट जारी

Haryana Weather News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना बना था लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में गर्मी के तेवर दिखने वाले हैं। आज से कई जिलों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 जून तक राज्य में भयंकर गर्मी का असर रहेगा हालांकि 13 तारीख से एक बार फिर से बारिश होने लगेगी।

12 जून से फिर होगी बारिश

हरियाणा में 12 जून से मौसम में फिर से बदलाव दिखेगा और एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से झमाझम बारिश होगी। हालांकि 11 तारीख तक गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में भयंकर गर्मी का अलर्ट

हिसार भिवानी कुरुक्षेत्र अंबाला महेंद्रगढ़ रेवाड़ी चरखी दादरी में भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा हालांकि 11 तारीख के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

रविवार को सबसे ज्यादा तापमान रोहतक जिले का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं हिसार में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झज्जर में सबसे कम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now