Rewari News: धानक धर्मशाला मंदिर बगीची : धमेंद्र प्रधान, नितिन सचिव व कोषाध्यक्ष बने उमेश

On: June 7, 2026 9:06 PM
Follow Us:
Rewari News: धानक धर्मशाला मंदिर बगीची : धमेंद्र प्रधान, नितिन सचिव व कोषाध्यक्ष बने उमेश

Rewari News: धानक धर्मशाला मंदिर बगीची जिला रेवाड़ी के नई प्रबंधन कार्यकारिणी के ​तीन पदों के लिए रविवार मततान हुए। प्रधान पद पर धर्मेंद्र मोरवाल ने महज 11 मत से जीत हुई। बता दे रविवार को प्रधान सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान करवाए थे।

चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव ने बताया नई प्रबंधन कार्यकारिणी के लिए चुनाव रविवार प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान किया गया। शाम को परिणाम घोषित किया गया तथा विजेताओं को शपथ दिलाइ गई।Rewari News

 

ELECTION REWARI MANDIR

बता दे कि धानक धर्मशाला मंदिर बगीची के 252 मतदाता है। रविवार को हुए मतदान में 170 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के उपरांत मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए।Rewari News

धमेंद्र बने प्रधान: चुनाव अधिकरी ने बताया कि बताया प्रबंधन कार्यकारिणी के मतदान में प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र मोरवाल को 81 मत मिले। जबकि अनिल कुमार को 70 मत, तीसरे उम्मीदवार राजेश कुमार 16 तथा प्रधान पद के लिए किए गए मतदान में 3 मत कैंसिल मिले।Rewari News

 

सचिव पद के लिए नितिन को 86 मत मिले जबकि सुभाष चन्द्र सोलंकी को 80 मिले तथा सचिव पद के लिए हुए मतदान में 4 मत केसिल मिले। वही कोषाध्यक्ष पद उमेश को 90मत मिले, रामसिंह को 76 मत मिले तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए आए मतदान में 4मत कैंसिल हुए।

इनका रहा सहयोग: चुनाव को सम्पन्न करवाने में दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ,रमेश वशिष्ठ,उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार कृष्ण कुमार , सूबेदार जगत सिंह बोहरा, व दीपक शर्मा का विशेष सहयोग रहा।उन्होंने सभी उम्मीदवारों का चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।Rewari News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now