Rewari News: रेवाड़ी के बावल क्षेत्र स्थित भादोज गांव में बुधवार को शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शराब के ठेके के बाहर जमा हो गई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। महिलाओं ने कई पेटी शराब क के बाहर निकाल कर फेंक दिया।
शराब की पेटियां बाहर फेंकी
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब गुस्साई महिलाओं ने ठेके के बाहर रखी शराब की पेटियों को उठाकर बाहर फेंक दिया। महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब का ठेका होने से समाज में गलत संदेश जा रहा है और इससे युवतियों और महिलाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पहले भी की जा चुकी है शिकायत
ग्रामीणों के अनुसार, शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर पहले भी प्रशासन और SDM को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
मौके पर पहुंची पुलिस
हंगामा होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिलाया कि जल्दी उनकी समस्या प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि अगर हमारी मांग जल्द पूरी नहीं की जाती है तो हम और भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे।




























