Haryana News: अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2025-26 का रिजल्ट जारी, रेवाड़ी-भिवानी के अभ्यर्थी इस दिन करें रिपोर्ट

On: May 26, 2026 9:35 PM
Follow Us:
Agniveer recruitment

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी स्थित सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं और ट्रेड्समैन 8वीं भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत जनवरी-फरवरी 2026 में भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली में चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया था। अब भर्ती प्रक्रिया के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।Haryana News

ये कागजात जरूरी: उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों की जांच कर लें और निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों। कर्नल के. संदीप ने बताया कि महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी जिले के सफल उम्मीदवारों को 27 मई 2026 को रिपोर्ट करना होगा, जबकि रेवाड़ी और भिवानी के चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 सुबह 5:30 बजे सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य है।

दस्तावेजों में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी रिकॉर्ड शामिल होंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।Haryana News

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक ने चयनित सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए देश सेवा के साथ उज्ज्वल भविष्य बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।Haryana News

दलालो से रहे सावधान: भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें। उम्मीदवार अपना रिजल्ट Join Indian Army Official Website पर जाकर देख सकते हैं। दलालो से सावधान रहे।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now