शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह 28 मई को आएंगे रेवाड़ी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी। हरियाणा के वन एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह आगामी 28 मई को रेवाड़ी आएंगे। वे यहां अखिल भारतीय वीर सावरकर विचार मंच एवं वीर सावरकर उद्यान विकास समिति…


Haryana News: रेवाड़ी। हरियाणा के वन एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह आगामी 28 मई को रेवाड़ी आएंगे। वे यहां अखिल भारतीय वीर सावरकर विचार मंच एवं वीर सावरकर उद्यान विकास समिति के बैनर तले वीर सावरकर जयंती की अमृतवेला पर स्थानीय सर्कुलर रोड़ स्थित वीर सावरकर उद्यान में बनने वाले अखंड भारत वर्ष द्वार की आधारशिला रखेंगे।

Advertisement

अखिल भारतीय वीर सावरकर विचार मंच के संयोजक श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने बताया कि वीर सावरकर उद्यान विकास समिति की देखरेख में ब्रॉस मार्केट के पीछे बनने वाले पार्क का जीर्णोद्वार कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आगामी 28 मई को प्रदेश के वन एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह पार्क के अखंड भारत वर्ष द्वार की आधारशिला रखेंगे।Haryana News

उन्होंने कहा कि महान देशभक्त वीर सावरकर की स्मृति में बनाए जा रहे इस पार्क व द्वार से आने वाली पीढिय़ां देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित होती रहेगी। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन भी किया जाएगाHaryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp