IGU Rewari: युवा कल्याण समिति की 9वीं बैठक, जानिए क्या था एजेंड़ा

On: August 29, 2026 5:38 PM
Follow Us:
IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय,   मीरपुर में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में 'युवा कल्याण समिति' की 9वीं बैठक आयोजित की गई।

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय,   मीरपुर में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में ‘युवा कल्याण समिति’ की 9वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हासिल की गई उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि गत वर्ष विद्यार्थियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक हासिल किए, जिनमें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के 2 कांस्य पदक तथा सांस्कृतिक शोभायात्रा (Cultural Procession) का पुरस्कार शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय,   मीरपुर में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में 'युवा कल्याण समिति' की 9वीं बैठक आयोजित की गई।
IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय,   मीरपुर में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में ‘युवा कल्याण समिति’ की 9वीं बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत किया, अधिष्ठाता विद्यार्थी कल्याण प्रो. करण सिंह उपस्थित रहे तथा निदेशक युवा कल्याण प्रो. अदिति शर्मा ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

​युवा महोत्सव आयोजन व बदलाव: जोनल युवा महोत्सव का आयोजन अक्टूबर माह के अंत में तथा इंटर-जोनल युवा महोत्सव नवंबर माह के मध्य में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए महाविद्यालयों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। इस वर्ष विद्यार्थियों की बदलती रुचियों को ध्यान में रखते हुए ‘रील मेकिंग’ एवं ‘सोलो सिंगिंग’ को नए आयोजनों के रूप में शामिल किया गया है, जबकि स्टैंड-अप कॉमेडी एवं ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी को हटाने का निर्णय लिया गया है। सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को लाइव म्यूजिक के साथ-साथ रिकॉर्डेड म्यूजिक के प्रयोग की भी अनुमति दी गई है।

​वाद-विवाद प्रतियोगिता: हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में अब AIU की तर्ज पर व्यक्तिगत प्रतिभागी के स्थान पर टीम को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय,   मीरपुर में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में 'युवा कल्याण समिति' की 9वीं बैठक आयोजित की गई।
IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय,   मीरपुर में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में ‘युवा कल्याण समिति’ की 9वीं बैठक आयोजित की गई।

​अनुदान में वृद्धि: जोनल एवं इंटर-जोनल युवा महोत्सव के आयोजन के लिए महाविद्यालयों को दिए जाने वाले अनुदान को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है।

​यूनिवर्सिटी कलर अवार्ड एवं प्रोत्साहन राशि: इस वर्ष से नई पहल के रूप में ‘यूनिवर्सिटी कलर अवार्ड’ शुरू किया जाएगा, जिसके तहत सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को प्रतिवर्ष ₹5,100 की पुरस्कार राशि, प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में स्वर्ण पदक अथवा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

​अन्य निर्णय: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कुल छह एडवेंचर, यूथ लीडरशिप एवं अन्य युवा विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, विश्वविद्यालय के हॉलिडे होम की स्थापना के लिए एक विशेष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। ​बैठक में प्रॉक्टर प्रो. तेज सिंह, चीफ वार्डन प्रो. सतीश, प्रो. रोमिका बत्रा सुखीजा, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. कविता (प्राचार्या, KLP कॉलेज), डॉ. रेनू यादव, डॉ. नवीन अडलक्खा (प्राचार्य, यादवांशी DC), श्री राजेंद्र सिंह (डीन, RPS COE), प्रो. नरेश यादव, डॉ. लाजवंती (प्राचार्या, GC कोसली), डॉ. राजेश बंसल, सहायक निदेशक डॉ. सुषांत यादव तथा विद्यार्थी सदस्य श्री उमेश एवं सुश्री शशि उपस्थित रहे।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार