धारूहेड़ा गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसे श्रमिक ने तोडा दम

On: August 5, 2026 2:33 PM
Follow Us:
BADI KHABAR

धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल हुए वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड स्थित मनोरा गांव के 23 वर्षीय अभय कुमार की उपचार कै दौरामन मौत हो गई। उनका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा था। मंगलवार को शव पैतृक गांव पहुंचने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

29 जुलाई को हुआ था ब्लास्ट: बता दे की धारूहेड़ा के वार्ड 16 की ओम नगर कालोनी में अभय कुमार रहता था। वह एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे । उसके साथ ही उसी के गांव के रहने वाला विनय कुमार के साथ किराये के कमरे में रहते थे। उनके कमरे के पास एक परचून दुकान पर बड़े घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में कथित तौर पर अवैध गैस रिफिलिंग की जा रही थी। अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे गैस भरने वाले व्यक्ति सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

 

धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर विस्फोट में वैशाली के युवक की मौत, बिहार के गांव में एकत्रित लोग
धारूहेड़ा: गैस सिलेंडर विस्फोट में वैशाली के युवक की मौत, बिहार के गांव में एकत्रित लोग

अभय कुमार इस हादसे में सबसे अधिक झुलस गए थे। उन्हें तत्काल पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया,  उसको रोहतक से दिल्ली सबदरजन अस्पताल में रैंफर कर दिया गया था.      जहां कई दिनों तक उनका इलाज चला। लेकिन सोमवार रात को उसने दम तोड दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनका शव मनोरा गांव लाया गया। इस दुखद खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

इस हादसे में मनोरा गांव के ही राजेंद्र सिंह के पुत्र विनय कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज अभी भी पीजीआई रोहतक में जारी है
सेक्टर छह प्रभारी सचिन ने बताया कि फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनो का सौंप दिया है। एक श्रमिक चंदन के ब्यान लिए जाएंगे ताकि यह पता चले कि हादसा कैसे हुआ

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें