गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, रेवाड़ी से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

On: August 5, 2026 1:53 PM
Follow Us:
गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे का बड़ा प्लान

गोगामेड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेवाड़ी और गोगामेड़ी के बीच मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा सादुलपुर-गोगामेड़ी रूट पर भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी तथा एक एक्सप्रेस ट्रेन को गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।यह मेला स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक कुल 11 फेरे लगाएगी। इसके बाद 18 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक 3 अतिरिक्त फेरे भी संचालित किए जाएंगे।

रेवाड़ी से प्रस्थान: शाम 6:10 बजे

गोगामेड़ी आगमन: रात 11:10 बजे

गोगामेड़ी से वापसी: रात 11:40 बजे

रेवाड़ी आगमन: अगले दिन सुबह 5:15 बजे

मार्ग में ठहराव: महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर।

रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 

दूसरी विशेष ट्रेन 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक कुल 10 फेरे लगाएगी। वहीं 18 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक यह 4 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

रेवाड़ी से प्रस्थान: सुबह 6:15 बजे

गोगामेड़ी आगमन: सुबह 10:15 बजे

गोगामेड़ी से वापसी: सुबह 10:45 बजे

रेवाड़ी आगमन: शाम 4:50 बजे

सादुलपुर-गोगामेड़ी रूट पर भी मिलेगी विशेष ट्रेन सेवा

रेलवे प्रशासन ने 28 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक सादुलपुर और गोगामेड़ी के बीच भी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जिससे इस रूट के श्रद्धालुओं को सीधी सुविधा मिलेगी।मेले के दौरान श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा को गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी यात्रा में आसानी हो।

रेलवे ने यात्रियों से की यह अपील

रेलवे प्रशासन ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की तिथि और समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें