google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Largest Metro System: दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो सिस्टम किस देश में है, जानिए आप भी | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Largest Metro System: दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो सिस्टम किस देश में है, जानिए आप भी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Largest Metro System: टेक्नोलॉजी के तेज़ विकास के इस युग में, मेट्रो रेल सेवा कई बड़े शहरों की लाइफलाइन बन चुकी है. भारत सहित दुनिया के तमाम देश आज मेट्रो सिस्टम पर…


Largest Metro System: टेक्नोलॉजी के तेज़ विकास के इस युग में, मेट्रो रेल सेवा कई बड़े शहरों की लाइफलाइन बन चुकी है. भारत सहित दुनिया के तमाम देश आज मेट्रो सिस्टम पर तेजी से काम कर रहे हैं. यह तेज, सुरक्षित और समय बचाने वाला परिवहन माध्यम बन चुका है. जिससे लाखों लोग रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं.Largest Metro System

Advertisement

टोक्यो मेट्रो सिस्टम
दुनिया का सबसे व्यस्त और तकनीकी रूप से उन्नत मेट्रो सिस्टम जापान के टोक्यो शहर में मौजूद है. यह शहर जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े महानगरों में गिना जाता है. टोक्यो की मेट्रो सेवाओं में रोजाना करीब 87 लाख लोग सफर करते हैं, जो इसकी कुल आबादी का लगभग 22% हिस्सा है.

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

METRO IN JAPAN

दो अलग-अलग प्रबंधन प्रणाली में बंटा है टोक्यो मेट्रो
टोक्यो की मेट्रो दो प्रमुख संस्थाओं द्वारा संचालित की जाती है:

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

Tokyo Metro Co. Ltd., जिसे साल 2004 में प्राइवेट किया गया था और इसके अंतर्गत 184 स्टेशन आते हैं.
Toei Subway, जिसे टोक्यो मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट द्वारा संचालित किया जाता है और इसमें 106 स्टेशन हैं.

इन दोनों नेटवर्क के संयोजन से टोक्यो का मेट्रो सिस्टम दुनिया का सबसे बड़ा और जटिल नेटवर्क बन जाता है.Largest Metro System

अनुशासन और समय की पाबंदी का अद्भुत नमूना
टोक्यो मेट्रो की सबसे बड़ी खासियत इसकी समय की पाबंदी और अनुशासन है. यहां ट्रेनें इतनी समयबद्ध होती हैं कि एक मिनट की देरी भी असामान्य मानी जाती है. स्टेशन पर हर समय यात्रियों की भीड़ उमड़ी रहती है. खासकर सुबह और शाम के ऑफिस टाइम में.

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

 

इतनी भीड़ होती है कि सुरक्षाकर्मी यात्रियों को धक्का देकर मेट्रो के अंदर चढ़ाते हैं. ताकि दरवाजे बंद हो सकें. फिर भी कोई अव्यवस्था नहीं होती.Largest Metro System

टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिस्टम में अव्वल
टोक्यो मेट्रो टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया में सबसे आगे है. टिकटिंग से लेकर ट्रेन ट्रैकिंग तक, हर चीज स्मार्ट टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई है. यहां की मेट्रो में ऑटोमैटिक डोर सिस्टम, स्मार्ट कार्ड, AI-आधारित शेड्यूलिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. यात्री समय के बेहद पाबंद होते हैं और यही अनुशासन टोक्यो की मेट्रो को सबसे अलग बनाता है.Largest Metro System

3.7 करोड़ की आबादी वाला दुनिया का सबसे बड़ा शहर
टोक्यो को दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है, जिसकी आबादी लगभग 3.7 करोड़ (37 मिलियन) है. यह आंकड़ा भारत के कई राज्यों से भी ज्यादा है. इसके बावजूद यहां की सार्वजनिक व्यवस्था अनुकरणीय है. साफ-सफाई, नियमों का पालन और तकनीकी दक्षता यहां की प्रमुख पहचान है.

पर्यटकों के लिए भी शानदार अनुभव
अगर आप कभी जापान घूमने जाएं तो टोक्यो मेट्रो में सफर जरूर करें. इसकी चमचमाती ट्रेनें, साफ-सुथरे स्टेशन और तेज़ रफ्तार यात्रियों को आकर्षित करती हैं. टोक्यो की बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें, स्मार्ट सड़कों और विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर यह समझा जा सकता है कि यह शहर वास्तव में भविष्य में जी रहा है.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp