Breaking News: हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की तकनीकी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) कोर्स के तहत छात्रों को अब केवल कक्षा आधारित शिक्षा ही नहीं, बल्कि उद्योगों में जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।Breaking News
विशेष हेल्प डेस्क भी होगी स्थापित’ बता दे कि आईटीआई विद्यार्थियों की सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। यहां प्रवेश, रोजगार अवसरों और प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे उद्योगों और शिक्षा संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा तथा युवाओं को रोजगार हासिल करने में आसानी होगी।
इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को हर माह 2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं में उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करना और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है।Breaking News
कोर्स की अवधी बढाने पर विचार: बता दे हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में तकनीकी शिक्षा विभाग के अनुसार डीएसटी कोर्स की अवधि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। वर्तमान में एक वर्षीय इस कोर्स को बढ़ाकर दो वर्ष तक किए जाने की संभावना है।
प्रशिक्षण के साथ मिलेगा कार्यस्थल का अनुभव: बता दे इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को शुरुआती छह माह संस्थान में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 9 से 12 माह तक विभिन्न उद्योगों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव मिलेगा और तकनीकी ज्ञान को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।












