धारूहेड़ा : खलियावास मोहल्ले में पांच दिनों से जलभराव, जिम्मेदार कौन ?

On: September 4, 2026 9:28 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा : खलियावास मोहल्ले में पांच दिनों से जलभराव, जिम्मेदार कौन ?
धारूहेड़ा : खलियावास मोहल्ले में पांच दिनों से जलभराव, जिम्मेदार कौन ?

धारूहेड़ा : धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 9 स्थित खलियावास मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता बेहद कठिन हो गया है।

बारिश से हुआ जलभराव

बता दे पांच दिन धारूहेड़ा में आई बारिश से वार्ड की कई गलियों में जलभराव हो गया। पानी की निकासी नहीं होने चलते हर बारिश में यही हाल रहता है। बता दे पिछले तीन साल से लोग इस समस्या को नपा वार्ड मेंंबरो के सामने उठाते आए है लेकिन स्थाई समाधान नही हुआ हैं

लगातार भरे पानी के कारण आसपास गंदगी फैल रही है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। मोहल्लावासियों ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि लंबे समय से पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

स्थाई समाधान की मांग

ग्रामीणों ने नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा तथा वार्ड नंबर 9 के पार्षद रंजन यादव से आग्रह किया है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि जलभराव से लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बहाल हो सके। ​क्योंकि जलभराव के चलते कई घरों का आवागमन बंद हो गया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now