Sapna Choudhary की शादी में दरार, कोर्ट ने लिया ये बड़ा फैसला

On: June 10, 2026 5:08 PM
Follow Us:
Sapna Choudhary की शादी में दरार, कोर्ट ने लिया ये बड़ा फैसला

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। सपना चौधरी के शादी में दरार आ गई है और उन्होंने अपना ससुराल भी छोड़ दिया है। सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की है और मंगलवार को शुरुआती सुनवाई में सपना को अंतरिम राहत देते हुए वीर साहू को अगले सुनवाई तक सपना चौधरी से मिलने से रोक दिया गया है।

सपना ने कोर्ट में पेश किया सबूत

सपना चौधरी ने कोर्ट में वीडियो ऑडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने 25 जुलाई को अगली सुनवाई रखी है। विवाद होने के बाद सपना चौधरी ने अपना ससुराल छोड़ दिया है और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ में अपने मायके में रह रही है।

सपना के साथ हुआ घरेलू हिंसा

सपना चौधरी ने कहा कि उनके साथ घरेलू हिंसा हुआ है और कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया है। मामला इतना बिगड़ गया कि उन्हें अपने बच्चों के साथ ससुराल छोड़ना पड़ा।

सपना की वकील ने कहा कि उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है ऐसे में उनके पति उनके प्रीमियर पर पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं जिससे सपना की सुरक्षा और काम पर असर पड़ सकता है जिसके बाद कोर्ट ने वीर साहू को सपना के प्रीमियर पर जाने से रोक दिया है। कोर्ट ने वीर साहू को सपना से मिलने से भी रोका है और अदालत के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

सपना चौधरी ने लंबे समय तकबीर साहू को डेट किया था इसके बाद लव मैरिज की थी हालांकि आप दोनों के रिश्ते में दरार आ चुका है। सपना चौधरी कई बार तलाक की हिंट दे चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों का जल्द ही तलाक हो सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now