Rewari News: अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर चला बुलडोजर 

On: June 10, 2026 2:29 PM
Follow Us:
अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, कई जगहों पर चला बुलडोजर 

Rewari News: रेवाड़ी में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब डीटीपी विभाग के द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। विभागीय स्वीकृति के बिना बना रहे एक रिसॉर्ट समय तीन ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है।

प्रशासन की निगरानी में हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्ति ड्यूटी मजिस्ट्रेट के निगरानी में हुई ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से आसानी से निपटा जा सके इसलिए मौके पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। विभाग ने इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।

ग्रीन बेल्ट में निर्माण पर विभाग सख्त

विभाग का कहना है कि 30 मीटर चौड़ी हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों के विरुद्ध है। जांच के दौरान इस क्षेत्र में कई निर्माण कार्य पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। विभाग के द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने नागरिकों से अपील की कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में मकान, व्यावसायिक भवन या अन्य निर्माण शुरू करने से पहले विभाग से आवश्यक मंजूरी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ प्रॉपर्टी कारोबारी लोगों को गलत जानकारी देकर ऐसे भूखंड बेच देते हैं, जहां निर्माण की अनुमति नहीं होती।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now