Haryana News: हरियाणा के शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की तैयारी कर ली गई है। इस छुट्टियों में सरकारी स्कूलों में कई तरह के विकास कार्य किए जाएंगे। नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले हरियाणा के सभी सरकारी विद्यालयों की मरम्मत कर ली जाएगी इसके साथ ही साथ साफ सफाई और बुनियादी कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे ताकि बाद में किसी भी तरह की समस्या ना हो।
गर्मी की छुट्टियों में चलेगा सुधार अभियान
शिक्षा विभाग में जानकारी दिया कि इस बार गर्मी की छुट्टियों में सभी तरह के कार्य कर लिए जाएंगे इसके साथ ही साथ बिजली से जुड़ी जो समस्याएं हैं उसे भी सुधार लिया जाएगा। क्लास की मरम्मत भी कर ली जाएगी।
मरम्मत कार्यों के लिए दी गई वित्तीय छूट
स्कूलों में छोटे लेकिन जरूरी कार्यों को बिना देरी पूरा करने के लिए विभाग ने विद्यालयों को उपलब्ध निधि से एक लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति प्रदान की है। जिन संस्थानों के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं है, उन्हें अतिरिक्त राशि की मांग जल्द भेजने को कहा गया है ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। इसके साथ ही साथ अगर कोई कार्य करने में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी सब एक्शन लिया जाएगा।
लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय में मरम्मत कार्यों को लेकर लापरवाही, अनियमितता या आदेशों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। विभाग चाहता है कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सरकारी स्कूलों की बदल सकती है तस्वीर
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है। सरकार का मानना है कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं छात्रों के सीखने के माहौल को मजबूत करती हैं और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। नए सत्र में छात्रों को पहले से बेहतर और व्यवस्थित वातावरण मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।













