सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: ग्रुप डी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 जून को बड़े प्रदर्शन का ऐलान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद के ग्रुप डी कर्मचारी यूनियन का बैठक बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हुआ इस बैठक के दौरान कर्मचारियों के कई लंबित मामलों के बारे में…


ग्रुप डी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 जून को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
ग्रुप डी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 जून को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद के ग्रुप डी कर्मचारी यूनियन का बैठक बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हुआ इस बैठक के दौरान कर्मचारियों के कई लंबित मामलों के बारे में चर्चा किया गया। खास तौर पर पार्ट टाइम कर्मचारियों को स्थाई करने और समय पर वेतन देने को लेकर मांग किया गया।

Advertisement

इस बैठक के दौरान यूनियन नेता रामपाल रतिया ने कहा कि जो भी अस्थाई कर्मचारी हैं उन्हें परमानेंट किया जाए ताकि उनका जीवन भी अच्छे से गुजर हो सके और उनके जीवन की परेशानियां दूर हो सके। सरकार से कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ती जा रही है।

सरकार पर अनदेखी का आरोप

प्रदेश प्रधान दलेल सिंह राणा ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

21 जून को शिक्षा मंत्री कार्यालय के बाहर महापड़ाव

यूनियन ने घोषणा की कि कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए 21 जून को शिक्षा मंत्री कार्यालय के समक्ष विशाल महापड़ाव और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर कर्मचारियों को एकजुट करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

वेतन में देरी का मुद्दा भी बना प्रमुख विषय

जिला प्रधान विनोद कुमार भड़ोलावाली ने बताया कि कई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर जल्द ही यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करेगा।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp