Haryana E-Bus Service: सफर होगा आसान! इन जिलों को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात,देखें रूट

On: May 27, 2026 11:17 AM
Follow Us:
सफर होगा आसान! इन जिलों को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

Haryana E-Bus Service: हरियाणा सरकार के द्वारा बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा कई जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। 28 जून को पानीपत से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा विभिन्न जिलों के लिए 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पानीपत डिपो में 40 इलेक्ट्रिक बसे चलेगी।

यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल

इस दौरान यात्रियों के सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। भयंकर गर्मी में यात्रियों को सफर करने में परेशानी ना हो इसके लिए इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन किया जाएगा। बेसन के संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी वहीं छात्र-छात्राओं को भी लाभ पहुंचेगा।

28 जून से 80 इलेक्ट्रिक बसों का शुरू होगा संचालन

जेबीएम कंपनी के एक इंजीनियर ने बताया कि 28 जून से हरियाणा में 80 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्य रूप से यह सभी इलेक्ट्रिक बस पानीपत सोनीपत अंबाला करनाल और रोहतक जिले में चलेंगी।

उन्होंने बताया कि बसों में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सफर के दौरान यात्रियों को परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा।

दूर दराज के इलाकों से शहर में पढ़ने आने वाले छात्रों को होगा फायदा (Haryana News Hindi)

इलेक्ट्रिक बसों के चलने से दूर दराज से शहर में पढ़ने आने वाले छात्रों को काफी फायदा होगा। कई बार देखा जाता है कि दूर दराज के छात्र यातायात सुविधा नहीं मिलने के कारण शहर तक पढ़ाई करने नहीं आ पाते हैं लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी क्योंकि छात्र आसानी से शहर तक इन बातों के संचालन होने से पढ़ाई करने आ पाएंगे।

महिलाओं के लिए भी होगी खास व्यवस्था

बसों में महिलाओं के लिए विकास व्यवस्था की जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बसों के संचालन से सफर बेहद आसान होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now