बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, NMO ने अंसल सिटी में लगाए 250 पौधे

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, शनिवार को रेवाड़ी के अंसल सिटी परिसर में पौधारोपण अभ्यिान चलाया गगया। बता दे कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय…


रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, NMO ने अंसल सिटी में लगाए 250 पौधे
रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, NMO ने अंसल सिटी में लगाए 250 पौधे
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, शनिवार को रेवाड़ी के अंसल सिटी परिसर में पौधारोपण अभ्यिान चलाया गगया। बता दे कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) और अंसल सिटी आरडब्ल्यूए (RWA) के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।

Advertisement

अंसल सिटी में लगाए 250 पौध

बता दे शनिवार को टीम ने विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधे अंसल सिटी के चौराहे के पास पार्कों में रोपे गए। कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायकलक्ष्मण यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आर.बी. यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण करते हुए विधायक श्री लक्ष्मण यादव ने आयोजक संस्थाओं की प्रशंसा की।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली विकास मंच ने SDM को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है उनकी मांग?

रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, NMO ने अंसल सिटी में लगाए 250 पौधे
रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, NMO ने अंसल सिटी में लगाए 250 पौधे

उन्होंने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन जैसे संगठनों का यह प्रयास सराहनीय है, जो समाज को एक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

डॉ. आर.बी. यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी निवासियों से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि समय-समय पर पानी देकर और उनकी देखभाल करके उन्हें एक बड़े वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प भी लें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

ये रहे मौजूद’ इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े चिकित्सक, अंसल सिटी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी विपिन धींगरा, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, दीपेश, प्रशांत, राजेश, डीपी यादव,विजय शर्मा, देवेंद्र , अशोक यादव, डॉ पी सी सिंघल, डॉ कंवर सिंह, डॉ सुप्रतीक्ष, डॉ सुनील यादव, विक्रांत आदि मौजूद रहे

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp