रेवाड़ी: शहर की अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने एसपी पर बाजार खरीद की मांग को लेकर ताला जड दिया। इसी को लेकर सोमवार को पुलिस व किसानों के बीच झड़प भी हो गई। करीब 15 मिनट तक झड़प के बाद किसान अनाजमंडी के गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
यूनियन दी थी चेतावनी: बता दे कि भारतीय किसान यूनियन से चढूनी की और से दिए गए अल्टीमेट दिया गया था। इसी को लेकर मंडी के गेट पर करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। किसान यूनियन ने अनाज मंडी के गेट पर पहुंचते ही गेट को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने गेट बंद नहीं करने दिया। इसके बाद किसान यूनियन के सदस्य धरने पर बैठ गए। इसी को लेकर पुलिस व किसानों के बीच झड़प भी हुई।

करीब 15 मिनट बाद फिर से किसानों में गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया। किसान यूनियन और पुलिस कर्मचारियों की झड़प हो गई। करीब 15 मिनट तक किसानों और पुलिस कर्मचारियों के बीच झड़प होती रही। किसान गेट पर ताला लगाने का प्रयास करते रहे। वहीं पुलिस कर्मचारी गेट को ताला लगाने से रोकते रहे।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी की सरकार को बार-बार चेतावनी देने पर भी बाजरा नहीं बिकता ।इस बार मजबूर होकर मंडी गेट को ताला लगा दिया। समय सिंह प्रधान जी ने बताया कि हमें शौक नहीं है ताला लगाने का लेकिन लगभग करोड़ों रुपए का नुकसान रेवाड़ी के किसानों को होता है। यह सरकार बाजरा भावान्तर का झुनझुना पकड़ाती है। जो किसी का आता है किसी का नहीं आता। मजबूर होकर हमने तालाबंदी की।इस बार यूनियन ने कड़ी चेतावनी दी है कि जो कोई भी प्रदर्शन होता है कि हम सरकार को खबर कर देते है।की 21 तारीख को गेट को ताला लगाएंगे। उसके बावजूद भी हमारी महिलाओं के साथ जो बत्तमीजी की गई झपटा झपटी की उसका भी विरोध किया।
इसकी भी हम बहुत निंदा करते हैं कि जब-जब यह सरकार तब तक कोई आंदोलनकारी कोई आंदोलन करता है तो पुलिस को आगे करता है इस पर एसडीएम साहब ने और मार्केट कमेटी के सेकेट्री नरेंद्र यादव ने आश्वासन दिया कि हम दो तीन दिन में सरकार से बातचीत करके बता देंगे। यूनियन के पदाधिकारी ने आकर बताया अगर तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो डीसी गेट के ताला लगाएंगे या भूख हड़ताल पर बैठेंगे इस मौके के ऊपर विजय सिंह शर्मा, भरत सिंह बावल समय सिंह, मुन्नी बूढ़पुर ,लोकेश बावल मनीषा यादव मोनिका यादव नीलम मूंदड़ा ,डॉ सरोज यादव प्रमिला शर्मा ओपी लोहाणा ,शहरी प्रधान कृष्ण कुमार सैनी रोशन लाल दरोगा ,मनफूल चौधरी वह अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।
मांगे मानने के आश्वसन हटे किसान: किसानों धरने की सूचना के बाद मार्केट कमेटी से नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। कुछ समय बाद एसडीएम दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर धरना समाप्त कराया।













