गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

राजकीय महाविद्यालय खरकड़ामें खो-खो चैंपियनशिप का समापन, मेजबान टीम ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में आयोजित दो दिवसीय आईजीयू इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप का गुरूवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग में मेजबान राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…


राजकीय महाविद्यालय खरकड़ामें खो-खो चैंपियनशिप का समापन, मेजबान टीम ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब
राजकीय महाविद्यालय खरकड़ामें खो-खो चैंपियनशिप का समापन, मेजबान टीम ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में आयोजित दो दिवसीय आईजीयू इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप का गुरूवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग में मेजबान राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में वाईडीसी महेंद्रगढ़ की टीम दूसरे और राजकीय महाविद्यालय बावल की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा ने द्वितीय और केएलपी कॉलेज रेवाड़ी की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Advertisement

समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा के रामनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: 2.10 लाख कैश, 1 किलो चांदी और 10 तोले सोना ले उड़े चोर

 

आइजीयू विश्वविद्यालय से पहुंचे खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र ढाका ने भी प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। उनके साथ जीसीडब्ल्यू बावल से नरेश कुमार, प्रोफेसर सत्यजीत और कोच रतन कुमार ने आईजीयू इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल का निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी कराई। महाविद्यालय के खेल निदेशक हरि प्रकाश ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर, टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा एनएसएस स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें:राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप शुरू: नपा उपचेयरमैन अमन राव जेलदार ने किया शुभारंभ

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp