Breaking News: रेवाड़ी पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक

On: June 15, 2026 5:06 PM
Follow Us:
रेवाड़ी पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक

Breaking Newsरेवाड़ी पुलिस ने युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए और खेलों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं व आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है।Breaking News

जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम रोज डोर टू डोर जाकर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस टीम लोगों से उनके वार्ड/गांव में नशा करने वालों की जानकारी एकत्रित करके तथा उनकी काउंसलिंग करवाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

 

रेवाड़ी पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक
रेवाड़ी पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक

सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं डायल 112 दे

जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम द्वारा आज सोमवार को गांव मुकुंदपुर व बोलनी में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्त टीम द्वारा लोगो को नशा न करने बारे जागरूक किया तथा नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई।Breaking News

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं ।Breaking News

रेवाड़ी पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक
रेवाड़ी पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक

वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें।

 

यहां पर दे सूचना: अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। रेवाड़ी पुलिस, प्रदेश में नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now