google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Dharuhera: 14 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार हुए दो भाई, पुलिस जांच में जुटी | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Dharuhera: 14 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार हुए दो भाई, पुलिस जांच में जुटी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Dharuhera: धारूहेड़ा : एक ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनी से जुड़े बड़े गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी की फ्रेंचाइजी संभाल रहे दो सगे भाई करीब 14.04 लाख रुपये मूल्य…


THANA DHARUHERA
धारूहेड़ा थाना
Google News Follow us on Google

Dharuhera: धारूहेड़ा : एक ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनी से जुड़े बड़े गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी की फ्रेंचाइजी संभाल रहे दो सगे भाई करीब 14.04 लाख रुपये मूल्य के 101 पार्सल लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पार्सलों में मोबाइल फोन सहित अन्य महंगे सामान शामिल थे।

Advertisement

 

धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि कंपनी ऑनलाइन ऑर्डर किए गए उत्पादों की डिलीवरी का कार्य करती है। रेवाड़ी से सीलबंद 101 पार्सल धारूहेड़ा शाखा में भेजे गए थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी संचालक ने रिसीव तो कर लिया, लेकिन उन्हें कंपनी के सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

 

नियमानुसार यदि पार्सलों की डिलीवरी नहीं हो पाती तो उन्हें वापस हब भेजा जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दो दिन तक पार्सलों की स्थिति सिस्टम पर अपडेट नहीं होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

 

 

जब पार्सलों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने पहले टालमटोल की और बाद में अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। आरोप है कि आरोपी के साथ उसका भाई भी इस कार्य में शामिल था और दोनों फिलहाल फरार हैं। कंपनी की शाखा भी बंद पड़ी मिली है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पॉक्सो एक्ट को लेकर 500 से ज्यादा विद्याथियों को किया जागरूक

 

शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित रिकॉर्ड तथा सीसीटीवी फुटेज की जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp