रेवाड़ी में देह व्यापार : दलाल, मैनेजर व ग्राहक काबू, होटल मालिक की तलाश !

On: September 23, 2026 9:23 PM
Follow Us:
देह व्यापार कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया
देह व्यापार कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया

रेवाड़ी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस ने शहर के दो होटलों में छापेमारी की। थाना मॉडल टाउन और थाना रामपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि देह व्यापार कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बलहारा ने बताया कि पुलिस को शहर के कुछ होटलों में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने बोगस ग्राहक तैयार कर संबंधित होटलों में भेजे। इशारा मिलने के बाद पुलिस ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की।

पहली कार्रवाई: रेवाड़ी के एसआरबी होटल में की गई। थाना रामपुरा पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी कर चार महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर और ग्राहकों को लाने वाले एजेंट सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कांडवास निवासी राजू उर्फ बंटी, सुंदर उर्फ सैम और रोहित कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन में देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई: बिठवाना बस स्टॉप के पास स्थित रॉकलैंड होटल में की गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने मामले में बुढ़पुर निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जबकि फरार होटल मालिक की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

जिले में देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now