धारूहेड़ा (Best24News) रिटायर कर्मचारी और उसकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपए की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ दीपक और राजस्थान के जयपुर निवासी खुशीराम धाकड़ उर्फ राहुल के रूप में हुई है।
धारूहेड़ा सेक्टर-6 निवासी रिटायर्ड कर्मचारी राजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 और 28 फरवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबरों से फोन आए। शातिरों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 3 मार्च से 20 अप्रैल के बीच अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई थी। । फोन करने वालों ने खुद को TRAI का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी सिम बंद होने वाली है और उनकी ID पर गलत तरीके से सिम खरीदी गई है। कहा कि उनके खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज है और उनके मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो व वीडियो भेजे गए हैं। इसी टीम में फिर एक अन्य व्यक्ति ने खुद को CBI इंस्पेक्टर बताते हुए अरेस्ट करने की चेतावनी दी इस तरह 3 मार्च से 20 अप्रैल तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

ऐप डाउनलोड करवा किया ऐसा काम: आरोपियों ने राजपाल के मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करवाया, जिसके जरिए उन पर निगरानी रखी गई। ऐप पर ऑनलाइन पुलिसकर्मी, हथियार, कोर्ट और जज के दृश्य दिखाए गए। फर्जी जज ने प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन करने के नाम पर उसे बेचने और 70 प्रतिशत राशि सरकारी खजाने में जमा कराने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: बिना बारिश भिवाड़ी से फिर आया काला पानी
ये हो चुके है पहले गिरफ्तार: बता दें इस ठगी गिरोंह के मामले में पहले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें राजस्थान के करौली निवासी रौनक जाटव और पंकज सैनी, उत्तर प्रदेश की सुषमा, उत्तराखंड के दिवांशु, मध्यप्रदेश के मानवेंद्र कौरव और मनविंद्र, दिल्ली के रोहित, जींद के मनोज श्योकंद, पंकज और हरप्रीत तथा गुरुग्राम के अमर शर्मा शामिल हैं।
देवेंद्र 2 दिन के रिमांड पर: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। खुशीराम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि देवेंद्र सिंह बिष्ट को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में करवा चौध पर्व मनाया, चंद्र को दिया अर्घ्य
