आगरा में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 7 अवार्ड

On: September 23, 2026 7:31 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: आगरा में आयोजित फर्स्ट ई-लाइट कराटे कप में Colonel’s Smart Kidz & Academy के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
धारूहेड़ा: आगरा में आयोजित फर्स्ट ई-लाइट कराटे कप में Colonel’s Smart Kidz & Academy के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

धारूहेड़ा: आगरा में आयोजित फर्स्ट ई-लाइट कराटे कप में Colonel’s Smart Kidz & Academy के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

कराटे कोच यश सैनी और हिमांशु ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर की ओपन कराटे प्रतियोगिता थी, जिसमें भारत के 10 से अधिक राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

धारूहेड़ा के 7 खिलाडियों ने जीत सात अवार्ड: कोच ने बताया कि धारूहेड़ा के सुशांत, रिशांक और दक्ष ने गोल्ड मेडल, कार्तिक और विवान ने सिल्वर मेडल, जबकि लव और तनमय ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। धारूहेड़ा पहुचने पर खिलाडियो का स्वागत किया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now