google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU धारूहेड़ा: ​बिना बारिश भिवाड़ी से फिर आया काला पानी | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा: ​बिना बारिश भिवाड़ी से फिर आया काला पानी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News)  भिवाड़ी की ओर से एक बा​र फिर अथाह काला पानी धारूहेड़ा धकेल​ दिया गया है। कुछ दिन से लोगों को काले पानी से राहत मिली थी लेकिन भिवाड़ी प्रशासन की…


धारूहेड़ा: ​बिना बारिश भिवाड़ी से फिर आया काला पानी, बेस्टैक रोड पर भरा पानी
धारूहेड़ा: ​बिना बारिश भिवाड़ी से फिर आया काला पानी, बेस्टैक रोड पर भरा पानी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News)  भिवाड़ी की ओर से एक बा​र फिर अथाह काला पानी धारूहेड़ा धकेल​ दिया गया है। कुछ दिन से लोगों को काले पानी से राहत मिली थी लेकिन भिवाड़ी प्रशासन की ओर एक बार फिर शनिवारा रात व रविवार को अथाह काला छोड दिया। बार बार चेतावनी के बावजूद भिवाड़ी प्रशासन कुछ समाधान नहीं कर रहा है। मार्डन स्कूल में पक्का नाला बनाया हुआ जिससे रात को पानी धारूहेड़ा में छोड दिया जाता हैंं

Advertisement

 

बहाव से मिट्टी बही: चेयरमैन अजय जांगडा ने बताया कि मोर्डन स्कूल के पास मिट्टी लगाई ही था रात को पता चला कि अथाह पानी आ रहा है। दोबारो से मिटटी लगाई लेकिन सुबह एक बार फिर पानी के बहाव से मिट्टी बह गई तथा काला पानी धारूहेड़ा के बेस्टेक रोड पर भर गया है भिवाड़ी का काला -रसायन युक्त बदबूदार काला पानी धारूहेड़ा के लोगों के लिए गंभीर परेशानी बना हुआ। बार-बार चेतावनी के बावजूद भिवाड़ी का काला पानी नहीं थम रहा है। पिछले चार पांच दिन से लगातार पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। इसी के चलते पिछले कई दिनों से आ रहा पानी बेस्टेक के पास सड़क पर जमा हो रहा है। जलजमाव और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में करवा चौध पर्व मनाया, चंद्र को दिया अर्घ्य

बता दें कि भिवाड़ी से आ रहे रसायनयुक्त पानी से आसपास का वातावरण बेहद प्रदूषित हो चुका है। भिवाड़ी के कुछ लोग अलवर बाइपास के पास लगे अवरोध को हटाने के लिए हरियाणा प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। जबकि बिना बारिश रोजाना अथाह पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। क्या ये पानी रेवाड़ी के प्रशासन व भाजपा नेताओ को दिखाइ नहीं देता। जो चुनाव के पहले दावे करते थे कि ​भिवाड़ी के पानी का स्थाई समाधान करवा दिया है। अब कहां गए वो दावे, मंत्रीयों की बैठक सब केवल कागजों में चल रही है।

बिना बारिश धारूहेड़ा में जलभराव, भिवाड़ी के ‘काले पानी’ से कब मिलेगी राहत?
बिना बारिश धारूहेड़ा में जलभराव, भिवाड़ी के ‘काले पानी’ से कब मिलेगी राहत?

एक साल में चार बार शिकायत: सेक्टर चार आरडब्लएू के पूर्व प्रधान कृष्ण यादव, सज्जन यादव, यादराम बोकन ने बताया कि हरियाणा प्रसासन की ओर कोई सुनवाई नही की जा रही है। स्कूल के पीछे से धड़ल्ले से रसायनयुक्त पानी छोड़ा जा रहा है। पानी हाईवे 48 से बेस्टेक मोड पर सड़क पर लबालब भर गया है। इसी के चलते इस रोड से अब आवागमन बंद हो गया है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला

 

 

अलवर बाइपास पर जलभराव को लेकर राहत तो मिल गई है लेकिन भिवाड़ी का काला पानी दिनभर धारूहेड़ा पहुंच रहा है। धारूहेड़ा के लोगों का कहना है भिवाड़ी की कंपनियों से अथाह काला पानी छोडा जा रहा है। मौका पाकर रात को स्कूल के पास नाले से धारूहेड़ा में छोड दिया जाता है। असल में भिवाड़ी प्रशासन कंपनियों व सोसाइटियो से आ रहे काले पानी को लेकर गंभीर नहीं है। यहीं कारण है बार बार पानी छोडा रहा है।

ये भी पढ़ें:नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला: जानिए किसने जीता 51 हजार का कामडा

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp