धारूहेड़ा में बुजुर्ग महिला की हत्या, वारदात की वीडियो आई सामने

On: September 23, 2026 5:04 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में बुजुर्ग महिला की हत्या, वारदात की वीडियो आई सामने
धारूहेड़ा में बुजुर्ग महिला की हत्या, वारदात की वीडियो आई सामने

धारूहेड़ा : अलावलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरवण देवी की मंगलवार शाम को मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला की पिटाई की थी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका का बिसरा जांच के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार हेतराज, खेमचंद और घनश्याम तीन भाई हैं और उनके बीच जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। हेतराज का बेटा लीलू अलावलपुर की ढाणी में रहता है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर खेमचंद का बेटा नत्तू, सूरज, राजू और जलसिंह तथा नत्तू का बेटा अशोक सीथल से अलावलपुर आए थे।

घर के बाहर बैठी लीलू की मां श्रवण देवी के साथ मारपीट की गई। मारपीट में महिला घायल होकर वहीं गिर गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रेवाड़ी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसको परिजनों ने पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने की अपील की। पुलिस ने ओर खेत के पास सीसीटीवी फुटेज भी ली ताकि सच्चाई का पता चल सके कि मारपीट करने वाले कौन है तथा किसके मारपीट की है। क्योंकि किसने मारी कैसे मारी इसके बारे में किसी को कोई पता ही नही है।

थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि महिला की मौत उपचार के दौरान हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now