गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद की ओर से धारूहेड़ा में दिवाली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सोनी और नगर मातृशक्ति संयोजिका विरोसता…


विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश
विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद की ओर से धारूहेड़ा में दिवाली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सोनी और नगर मातृशक्ति संयोजिका विरोसता यादव ने दीप प्रज्वलित कर की।

Advertisement

एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं: इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक दीपक जलाने और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मूल मंत्र स्वयं से पहले समाज की सेवा करना है। दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है।

झुग्गी झोपडियों पर वितरित सामान: दीपो के पर्व पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से झग्गी झोपडियों मे दीवाली पर्व को लेकर सामान भी बांटा जाएगा। उनका कहना है हर परिवार इस पर्व को खुशी से मनाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में फिर जहरीली हुई हवा, जानिए दिल्ली-NCR में क्यों हुआ GRAP-2 लागू

कार्यक्रम में नगर धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख प्रवीण चौहान, सुरेश, अजीत, सुनील, मनोज, भुनेश्वर, शिवराज सिंह, शैलजा शुक्ला, प्रीति राघव, रेखा शर्मा, कविता यादव, उषा रानी, पुष्पा यादव, सविता, बीना और सुमन सहित विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं मौजूद रहीं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp