Dharuhera News: जस्सा चावला मुर्दाबाद” के नारों से गूंजा ओकास: त्रस्त लोगों उग्र धरना

On: June 1, 2026 7:59 AM
Follow Us:
जस्सा चावला मुर्दाबाद” के नारों से गूंजा ओकास: मेंटेनेंस बढ़ोतरी, टूटी सड़कें और STP के गंदे पानी से त्रस्त लोगों उग्र धरना

Dharuhera News: धारूहेड़ा : ओकास आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में लंबे समय से लंबित बुनियादी सुविधाओं को लेकर बिल्डर कंपनी के खिलाफ विरोध प्र्दशन किया। समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।

सेक्टर-7 स्थित ओकास सोसाइटी में रविवार को उस समय माहौल गरमा गया जब बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने बिल्डर Pardos Affordable Housing Pvt Ltd और उसके निदेशक Jassa Singh Chawla के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

निवासियों ने आरोप लगाया कि एक तरफ बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस शुल्क में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सोसाइटी की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोसाइटी की सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके अलावा STP के गंदे पानी और उससे फैल रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।Dharuhera News

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सोसायटी की सड़कें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं, साथ ही स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी उठाई गई है।

जानिए क्या है मांग

एक: मेंटेनेंस शुल्क 12.5 रुपये प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 17 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया, लेकिन सुविधाओं और सेवाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए ने बढ़ी हुई दरों को वापस लेने और पूर्व दरों पर ही सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जाए

दो: फ्रंट साइड पर सीवरेज पानी की निकासी के लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था की जाएं
स्वच्छता बनाए रखने के लिए बेहतर सीवरेज प्रबंधन तथा ए-ब्लॉक पार्क के पास स्थित एसटीपी को स्वीकृत नक्शे के अनुसार स्थानांतरित करने की मांग की गई है।Dharuhera News

तीन: टूट हुए रोडो का दोबारा व सही तरीके से बनाया जाएDharuhera News

चार: नाले से दुर्गध आती है इसे पूरा कवर किया जाए ताकि दुर्गध् से राहत मिल सके।Dharuhera News

 

धारूहेड़ा : ओकास आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में लंबे समय से लंबित बुनियादी सुविधाओं को लेकर बिल्डर कंपनी के खिलाफ विरोध प्र्दशन किया। समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।
धारूहेड़ा : ओकास आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में लंबे समय से लंबित बुनियादी सुविधाओं को लेकर बिल्डर कंपनी के खिलाफ विरोध प्र्दशन किया। समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।

जताया विरोध: आरडब्ल्यूए ने बिल्डर प्रबंधन से सोसायटी में बैठक कर समस्याओं समस्या को लेकर ज्ञापन दिया था लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर श्याम सिंह यादव RWA सेक्रेटरी , प्रदीप, अमरजीत ,धर्मबीर, जितेंद्र राजेंद्र, राजबीर , पूजा गिल , मुनेश, अनीता, किरण सूरजमुखी, राजबाला, पूजा, पिंकी, दुर्गेश, राधिका शर्मा, ज्योति,आयुषी प्रियंका, योगेश कुमार, विपिन बंसल, विनोद अनिल, नरेंद्र, सुनील पवार, गोपाल झा प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।Dharuhera News

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now