Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी सैनिकों के लिए बडी खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से सैनिक सदन की मांग को अनुमति मिल चुकी है इतना ही नही इसके लिए सरकार ने बजट भी पास कर दिया गया है। बता दें ये सदन रेवाड़ी के सेक्टर 10 में बनाया जाएगा।
सीएम को जताया आभार: सेक्टर दस में बनने वाले सैनिक सदन की जमीन की राशि मंजूर किए जाने पर जिले के भारी संख्या में पूर्व सैनिकों, सैनिकों व उनके परिवारजनों ने शनिवार को सेक्टर चार स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का आभार जताया।Haryana News
पूर्व सैनिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह ने सैनिक बहुत इस क्षेत्र के सैनिकों की चिर-परिचित मांग को पूरा करने का कार्य किया है। जिससे इस अहीरवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस मौके पर पहुंचे भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने बताया कि सैनिक बहुल इस क्षेत्र की चिर-परिचित सैनिक सदन की मांग से रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को अवगत कराया था। रेवाड़ी विधायक ने इस मांग को विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाया तथा जमीन खरीदने के लिए करीब दो करोड़ 75 लाख से अधिक की राशि सरकार से स्वीकृत कराने का भी कार्य किया।
कुछ तकनीकी कारणों से इस राशि के आवंटन में देरी हुई, लेकिन विधायक लक्ष्मण सिंह के प्रयासों से इसमे अब सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ही सैनिकों के सच्चे हितैषी है। जिन्होंने इस बड़ी मांग को पूरा करने का कार्य किया है।Haryana News
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद व स्नेह देकर अपना वकील बनाया है। क्षेत्र की तमाम मांगों एवं समस्याओं के निदान को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सैनिक सदन की जमीन के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास करा रही है।
विशेषकर दक्षिण हरियाणा में विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को विकास के मामले में किसी अन्य शहरों से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।Haryana News
इस मौके पर कैप्टन बीर सिंह, कैप्टन धर्मबीर, ललित कुमार, अजीत सिंह, महा सिंह, धर्मबीर, ओपी शर्मा, कंवरलाल, लालचंद, सतपाल सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र, रामसिंह, करण सिंह, धर्मदेव, हरिओम व लालचंद समेत अनेकों सैनिक परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे।Haryana News



















