Haryana News: दलालों पर लगाम लगाने की तैयारी, हरियाणा में जमीन रजिस्ट्री के नियमों में होंगे ये बदलाव

On: June 11, 2026 7:27 PM
Follow Us:
दलालों पर लगाम लगाने की तैयारी, हरियाणा में जमीन रजिस्ट्री के नियमों में होंगे ये बदलाव

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा तहसीलों में जमीन मकान और दुकान के रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक नया नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब घंटो रजिस्ट्री के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद बिचौलियों का चक्कर भी नहीं लगाना होगा।

पासपोर्ट सेवा केंद्र के तर्ज पर रजिस्ट्री सिस्टम होगा लागू

हरियाणा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा तहसीलों की कार्य प्रणाली में सुधार करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के समक्ष विचार के लिए भेज दिया गया है। नए नियम के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र के तर्ज पर रजिस्ट्री सिस्टम को लागू किया जाएगा।

तहसीलों के भीतर विशेष काउंटर स्थापित किया जाएगा जहां आवेदकों को निर्धारित समय का टोकन दिया जाएगा और अलग-अलग चरणों की प्रक्रिया अलग-अलग काउंटर पर पूरी होगी जिससे भीड़ नहीं लगेगी।

डिजिटल और पारदर्शी हो जाएंगे रजिस्ट्री के कार्य

सरकार का उद्देश्य अब रजिस्ट्री के प्रक्रिया को डिजिटल बना देना है साथ ही साथ रजिस्ट्री के कार्य को पारदर्शी बनाना है ताकि भ्रष्टाचार खत्म हो सके और लोगों को सुविधा मिल सके।

अगर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाती है तो हरियाणा में रजिस्ट्री का कार्य बेहद सुविधाजनक हो जाएगा और विवाद भी खत्म हो जाएंगे।

राज्य में रजिस्ट्री को लेकर कई तरह के विवाद देखने को मिल रहे हैं जिनका निपटारा सरकार के द्वारा जल्द से जल्द किया जाएगा और साथ ही साथ रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पारदर्शी बना दिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now