google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: बाईपास रोड का होगा कायाकल्प, कंटेनर डिपो मार्ग की मरम्मत पर खर्च होंगे 8 करोड़ रुपये | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: बाईपास रोड का होगा कायाकल्प, कंटेनर डिपो मार्ग की मरम्मत पर खर्च होंगे 8 करोड़ रुपये

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: शहर के महत्वपूर्ण यातायात मार्गों में शामिल कर्नल राम सिंह चौक से कंटेनर डिपो तक जाने वाली बाईपास रोड जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण…


बाईपास रोड का होगा कायाकल्प, कंटेनर डिपो मार्ग की मरम्मत पर खर्च होंगे 8 करोड़ रुपये
बाईपास रोड का होगा कायाकल्प, कंटेनर डिपो मार्ग की मरम्मत पर खर्च होंगे 8 करोड़ रुपये
Google News Follow us on Google

Rewari News: शहर के महत्वपूर्ण यातायात मार्गों में शामिल कर्नल राम सिंह चौक से कंटेनर डिपो तक जाने वाली बाईपास रोड जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सड़क की व्यापक मरम्मत के लिए करीब 8 करोड़ रुपये की परियोजना को आगे बढ़ाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

29 जून तक जमा होंगी निविदाएं

एचएसवीपी द्वारा जारी टेंडर के अनुसार निर्माण एजेंसियां 29 जून तक अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगी। इसके बाद 30 जून को टेंडर खोले जाएंगे और प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

भारी ट्रैफिक से सड़क हुई जर्जर

यह 60 फीट चौड़ी सड़क सेक्टर-1, 3, 4, 16, 18 और 19 के बीच से होकर गुजरती है। साथ ही कंटेनर डिपो तक आने-जाने वाले भारी वाहनों का मुख्य मार्ग भी यही है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

सड़क पर बने गड्ढे और उखड़ी हुई गिट्टियां वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। कई बार इन खराब हिस्सों की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

नई परत बिछाने के साथ सुधरेगी ड्रेनेज व्यवस्था

मरम्मत कार्य के तहत सड़क की खराब हो चुकी परत को हटाकर नई लेयर बिछाई जाएगी। इसके अलावा सड़क किनारे जल निकासी प्रणाली को भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में पानी जमा होने की समस्या कम हो सके। मानना है कि सड़क सुधरने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। इससे वाहन चालकों का समय बचेगा, ईंधन की खपत कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

अभय सिंह चौक से कर्नल राम सिंह चौक तक भी होगा सुधार कार्य

शहर के एक अन्य महत्वपूर्ण मार्ग अभय सिंह चौक से कर्नल राम सिंह चौक तक की सड़क का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। करीब 6.79 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद शहर के विभिन्न सेक्टरों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।

91 करोड़ की वी-2 रोड परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ी

वहीं सेक्टर-4 से राष्ट्रीय राजमार्ग-48 तक प्रस्तावित 120 मीटर चौड़ी वी-2 रोड को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद भी सुलझने की दिशा में बढ़ रहा है। एचएसवीपी ने स्पष्ट किया है कि सड़क का निर्धारित अलाइनमेंट नहीं बदला जाएगा। प्रभावित मकानों और निर्माणों का संयुक्त सर्वे कर नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 5.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सड़क तैयार होने के बाद सेक्टर-4, 19, 20, 36 और 37 के निवासियों को सीधे एनएच-48 से संपर्क मिलेगा और हाईवे तक पहुंचने में महज 5 से 6 मिनट का समय लगेगा।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp