google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Bhiwadi News: भिवाड़ी में ATS की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार कनेक्शन के शक में युवक गिरफ्तार | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Bhiwadi News: भिवाड़ी में ATS की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार कनेक्शन के शक में युवक गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi News: राजस्थान के भिवाड़ी में एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस का आरोप है कि युवक का संपर्क पाकिस्तान हैंडलर्स के…


भिवाड़ी में ATS की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार कनेक्शन के शक में युवक गिरफ्तार
भिवाड़ी में ATS की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार कनेक्शन के शक में युवक गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Bhiwadi News: राजस्थान के भिवाड़ी में एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस का आरोप है कि युवक का संपर्क पाकिस्तान हैंडलर्स के साथ है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में एटीएस को कई सबूत मिले हैं जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सामने जानकारी के अनुसार युवक का विदेश के लोगों के साथ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई है।

एटीएस का कहना है की जांच के बाद कई अन्य चीज भी सामने आ सकती है। इस व्यक्ति से पूछताछ किया जाएगा और पूछताछ के बाद कई अन्य बातें सामने आएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

तकनीकी निगरानी के बाद हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार खुफिया इनपुट और तकनीकी निगरानी के दौरान युवक की गतिविधियां एजेंसियों के रडार पर आई थीं। के बाद इसके संपर्क और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की गई और यह जानकारी निकाल कर सामने आई है।

डिजिटल उपकरणों की गहन पड़ताल

जांच के दौरान व्यक्ति के पास से कई मोबाइल लैपटॉप और उपकरण मिले हैं और एटीएस के द्वारा इन सभी मोबाइल लैपटॉप और उपकरणों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यहां से कई तरह के संदिग्ध चीज मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

अन्य राज्यों तक जुड़ सकते हैं तार

जांच एजेंसियों को आशंका है कि मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। इसलिए उसके संपर्कों की पूरी श्रृंखला खंगाली जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कुछ और लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की कर रहीं जांच

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को देखते हुए जांच टीम बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp