Dharuhera News: जोनियावास में विशाल जागरण आज, कल होगा भंडारा

On: June 15, 2026 7:06 AM
Follow Us:

Dharuhera News: धारूहेड़ा: ग्राम जोनियावास में दी ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कापड़ीवास की ओर से 15 जून 2026 को विशाल जागरण तथा 16 जून 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

 

आयोजकों के अनुसार विशाल जागरण का आयोजन सोमवार रात 9:15 बजे से बीयर फैक्ट्री के सामने, ग्राम जोनियावास में शुरू होगा। जागरण में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान का गुणगान करेंगे। इसके बाद मंगलवार 16 जून को सुबह 11:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

दी ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कापड़ीवास के प्रधान एवं सुरेंद्र पर्व सरपंच ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा लोगों को एक मंच पर जोड़ने का अवसर प्रदान करते है

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now