Gurugram News: गुरुग्राम में एक भयंकर हादसा हो गया है। 25 वर्षीय युवक तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाइ है। डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और फिलहाल युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है।
लोको पायलट ने दी हादसे की सूचना
घटना होने के बाद लोको पायलट में जानकारी दिया कि एक युवक घायल अवस्था में पटरी पर पड़ा हुआ है। इसके बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाई।
बयान देने की स्थिति में नहीं घायल
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उसे फिलहाल बयान देने के लिए अयोग्य बताया है। इसी कारण अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा।
पहचान के लिए जांच में जुटी पुलिस
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि घायल युवक के पास कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। ऐसे में उसकी शिनाख्त करना चुनौती बना हुआ है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
परिजनों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल उसकी जान बचाना प्राथमिकता है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित या परिजन लापता है तो वे जीआरपी से संपर्क कर जानकारी साझा करें।













