Rewari News: 15 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, अपडेट होगी वोटर लिस्ट

On: June 6, 2026 11:02 AM
Follow Us:
15 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, अपडेट होगी वोटर लिस्ट

Rewari News: रेवाड़ी में मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज कर दी गई है। SIR की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। प्रशासन के द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्र में अभियान को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

14 जून तक पूरी होंगी तैयारियां

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), सुपरवाइजरों और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य 14 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे।

फोटो के साथ भरना होगा फॉर्म

मतदाताओं को फॉर्म स्वयं भरना होगा और उस पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। अगले चरण में बीएलओ दोबारा घरों में पहुंचकर भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे। यदि किसी घर पर पहली बार में मतदाता नहीं मिलता है तो अधिकारी दोबारा और जरूरत पड़ने पर तीसरी बार भी संपर्क करेंगे।

जुलाई में जारी होगी प्रारंभिक सूची

अभियान के तहत 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी, जबकि सभी आवेदनों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को जारी होगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

7.39 लाख मतदाता होंगे शामिल

जिले में वर्तमान में 7 लाख 39 हजार से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। अभियान के लिए 792 मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात किए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक का सही विवरण दर्ज कर मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन बनाना है।

18 साल के युवाओं को मिलेगा मौका

निर्वाचन विभाग ने उन युवाओं से भी आवेदन करने की अपील की है जो 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे। ऐसे युवा इस विशेष अभियान के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे।

1950 हेल्पलाइन पर मिलेगी जानकारी

अभियान से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए निर्वाचन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है। मतदाता इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

जिले के ये अस्पताल, कोचिंग सेंटर और होटल होंगे सील, आदेश जारी

Rewari News: जिले के ये अस्पताल, कोचिंग सेंटर और होटल होंगे सील, आदेश जारी

Rewari News: राजधानी दिल्ली में हुई भयंकर अग्निकांड के बाद अब रेवाड़ी प्रशासन भी एक्शन में दिख रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा बिना फायर ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट वाले कोचिंग सेंटर हॉस्पिटल होटल और रेस्टोरेंट पर शिकंजा कसा जाएगा।

जिला उपायुक्त (डीसी) के निर्देश पर विभिन्न विभागों की टीमें मैदान में उतर गई हैं। अधिकारियों को जिले के भीड़भाड़ वाले इलाकों में होटल अस्पताल और कोचिंग सेंटरों की जांच करने का आदेश दिया गया है। NOC जिन भी हॉस्पिटल या कोचिंग सेंटर या होटल के पास नहीं होगा उन्हें सील कर दिया जाएगा।

दिल्ली हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन एक्शन में दिख रहा है। प्रशासन का कहना है कि उचित समय पर यदि एक्शन नहीं लिया जाएगा तो बाद में कोई बड़ा खतरा हो सकता है।

कई संस्थान जांच के घेरे में

रेवाड़ी शहर में कई ऐसे होटल, अस्पताल और कोचिंग सेंटर संचालित हैं जिनके पास फायर विभाग की आवश्यक अनुमति नहीं है या फिर उनके दस्तावेजों का नवीनीकरण समय पर नहीं कराया गया है। ऐसे संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सीलिंग तक की हो सकती है कार्रवाई

प्रशासन के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि जिन भी अस्पतालों, कोचिंग सेंटर हो या फिर होटल के पास एनओसी नहीं होगा उन्हें पहले  चेतावनी दी जाएगी और यदि समय रहते वह खामियां सुधारते नहीं है तो उनके होटल को सील कर दिया जाएगा।

जिले के ये अस्पताल, कोचिंग सेंटर और होटल होंगे सील, आदेश जारी

Rewari Police: SI सुंदर लाल बने इंस्पेक्टर

Rewari Police: SI सुंदर लाल बने इंस्पेक्टर

Rewari Police: रेवाड़ी डीडीए ब्रांच में तैनात एसआई सुंदर लाल शुक्रवार को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हो गए जिनको पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कंधों पर स्टार लगा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

1989 में हुए थे भर्ती: बता दे कि एसआई सुंदर लाल जनवरी 1989 में हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए और पुलिस विभाग में अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए पदोन्नति पाकर इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे है। एसआई सुंदर लाल थाना शहर, जाटूसाना, सदर रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में भी बतौर अनुसंधान अधिकारी अपनी सेवाए दे चुके है।Rewari Police

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमें जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे अधिक जिम्मेदारी दी जाती है।

पुलिस अधीक्षक ने नव पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर सुंदर लाल का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेदारी को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम है इसलिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम दायित्व मानते हुए सराहनीय कार्य कर समाज में पुलिस की बेहतर छवि के लिए कार्य करें।Rewari Police

 

फैक्ट्री आग की घटनाओं पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन

Rewari News: फैक्ट्री आग की घटनाओं पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन, इन विभागों से मांगी रिपोर्ट

Rewari News: रेवाड़ी के बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अभी कुछ समय पहले ही आग लगी थी जिसको लेकर हरियाणा मानव अधिकार आयोग भी सख्त दिख रहा है। इन हादसों को आयोग ने गंभीर मामला बताया है और तुरंत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं और उनसे जुड़े तथ्यों को देखते हुए आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि बार-बार होने वाले इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पांच विभागों से मांगा जवाब

मामले में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग और अग्निशमन विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। आयोग के द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है और समय सीमा के भीतर ही रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा गया है।

लगातार लगने वाली आज की घटनाओं के वजह से श्रमिकों की जान जा रही है जिसे लेकर आयोग सख्त दिख रहा है। आयोग का कहना है कि लगातार होने वाली इन घटनाओं की वजह से मजदूरों का जीवन दांव पर लग रहा है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बावल की केमिकल फैक्ट्री में हुआ था बड़ा हादसा

आयोग के संज्ञान में आई जानकारी के अनुसार, बावल स्थित एक केमिकल निर्माण इकाई में भीषण आग लगने से कई कर्मचारी झुलस गए थे। आग के दौरान हुए धमाकों और दूर तक फैले धुएं ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। आग पर काबू पाने के लिए कई जिलों से दमकल वाहनों की मदद लेनी पड़ी थी।

धारूहेड़ा की ई-स्कूटर यूनिट में भी लगी आग

इसी दिन धारूहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माण इकाई में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। शुरुआती जानकारी में बैटरी से जुड़े तकनीकी कारणों को आग का संभावित कारण बताया गया। इस घटना ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर नई चिंताएं बढ़ा दी हैं।

युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Rewari News: युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Rewari News:  रेवाड़ी में एक छोटी कहासूनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दिन में चाय पीते समय एक विवाद शुरू हुआ इसके बाद युवक पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 होटल पर शुरू हुआ था विवाद 

गांव मंदोला निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने कुछ परिचितों के साथ गांव भोजावास स्थित एक होटल पर बैठा था। इसी दौरान उसकी गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ भोजन के बाद टहलने निकला था। जब वे आरोपी के घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी आरोपी बाहर आया और पुरानी रंजिश के चलते गुस्से में घर के अंदर जाकर हथियार ले आया।

 मारने के नियत से हुई फायरिंग 

आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली शिकायतकर्ता को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन वह उसके भाई को लग गई। घटना में कुछ छर्रे शिकायतकर्ता और उसके साथ मौजूद युवक को भी लगे। गोली लगने से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रमेश कुमार का रेवाड़ी में ढोल नगाड़ों से किया भव्य स्वागत

Haryana News: रमेश कुमार का रेवाड़ी में ढोल नगाड़ों से किया भव्य स्वागत

Haryana News: रेवाड़ी: भारतीय सेना में 40 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव बिठवाना पहुंचे रमेश कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। देश सेवा के लंबे सफर के बाद गांव लौटे रमेश कुमार के सम्मान में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, पगड़ी तथा पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। Haryana News

रमेश कुमार वर्ष 1987 में भारतीय सेना में जवान के रूप में भर्ती हुए थे। अपनी लगन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने लगातार प्रगति करते हुए वर्ष 2003 में देहरादून से कमीशन प्राप्त किया और सेना में अधिकारी बने। इसके बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लगभग चार दशक तक देश की सेवा की। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जब रमेश कुमार अपने गांव बिठवाना के लिए रवाना हुए तो रेवाड़ी से गांव तक उनके स्वागत के लिए विशेष काफिले का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय भक्ति गीतों की धुन पर सैकड़ों वाहन उनके साथ गांव तक पहुंचे। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत कर देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। Haryana News

गांव पहुंचने पर सबसे पहले रमेश कुमार ने गांव के शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गांव के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। हर कोई अपने गांव के इस सपूत का स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर आया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि रमेश कुमार ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा देश की रक्षा में समर्पित किया है, जिस पर पूरे गांव को गर्व है।
अपने स्वागत से अभिभूत रमेश कुमार ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना में बिताए गए 40 वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण वर्ष रहे हैं। Haryana News

उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। रमेश कुमार का परिवार भी देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उनका बड़ा पुत्र भारतीय सेना में मेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र अपना स्वयं का व्यवसाय संचालित कर रहा है। ग्रामीणों ने इसे परिवार की राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का प्रतीक बताया।

गांव बिठवाना में आयोजित स्वागत समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश की रक्षा करने वाले सैनिक और सैन्य अधिकारी समाज में सम्मान और प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं। रमेश कुमार की घर वापसी गांव के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बन गई।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें